फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कम छात्र उपस्थिति पर 110 विद्यालयों को नोटिस

Sun, 27 Jul 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मध्याह्न भोजन योजना के तहत हुई परिषदीय विद्यालयों की जांच में छात्र उपस्थिति कम पाई गई है। 50 से 60 फीसदी उपस्थिति वाले विद्यालयों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है, जबकि 24 ऐसे विद्यालय मिले हैं, जिनमें उपस्थिति 50 फीसदी से भी कम थी। ऐसे सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय छात्र नामांकन को लेकर पहले ही संकट में हैं। इस पर भी समस्या यह है कि पंजीकृत छात्र भी ठीक से उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इसका खुलासा मध्याह्न भोजन योजना के तहत हुई विद्यालयों की पड़ताल में पता चला है। एक से 25 जुलाई तक हुई जांच में 110 विद्यालय ऐसे मिले हैं, जिनमें छात्रों की उपस्थिति 50 से 60 फीसदी ही रही है। इन विद्यालयों को नोटिस जारी करते हुए उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी संबंधित प्रधानाध्यापकों को दी गई है। इनके अलावा 24 विद्यालय ऐसे मिले हैं, जिनमें छात्र संख्या 50 फीसदी से कम है। कई जगहों पर दस से 20 फीसदी ही उपस्थिति मिली है।
विज्ञापन

इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। प्रत्येक माह इस तरह की कार्रवाई विभाग कर रहा है, लेकिन छात्रों की उपस्थिति में कोई इजाफा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें