फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खराब रैंकिंग पर आबकारी अधिकारी को नोटिस जारी

Thu, 19 Jun 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर आधारित राजस्व की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने खराब रैंकिंग पर जिला आबकारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

मंडी आय और आवक में कमी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए। राज्य कर को टीम बनाकर वाहनों की चेकिंग बढ़ाते के लिए कहा गया। राजस्व वादों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी प्रकरण समय सीमा के बाद लंबित न रहे। निर्देश दिए कि सभी विभाग समय पर फीडिंग करें। जिन विभागों की खराब रैंक आई है वह कारणों को चिह्नित कर रैंकिंग में सुधार लाएं। स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जो अपूर्ण कार्य हैं, उन्हें शीघ्रता से पूर्ण कराते हुए शत-प्रतिशत भुगतान किया जाए।
अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में जिन आवासों का अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध वसूली के अंतिम नोटिस जारी किए जाएं। बैठक में एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव, उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा, श्वेता पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें