फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़े वर्ग तक नहीं पहुंचा विकास : विदूड़ी

Wed, 21 Dec 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सभा में सांसद विदूडी और हूकुम सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह में दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश विदूड़ी ने कहा कि संविधान में समानता का अधिकार दिए जाने के बावजूद आजादी के 70 साल बाद भी पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के लोगों तक विकास की किरण नहीं पहुंच पाई है। 
विज्ञापन


नवीन मंडी परिसर में आयोजित भाजपा के अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में उन्होंने कहा कि नोटबंदी से केवल वे लोग परेशान है, जिन्होंने जनता की खून पसीने की कमाई को अपनी तिजौरियों में कैद कर रखा था।

अब यह काला धन विकास योजनाओं में लगेगा जिससे जनता को लाभ मिलेगा। सांसद बाबू हुकुम सिंह ने कहा कि राजनाथ सिंह सरकार ने मुख्यमंत्री रहते हुए पिछड़ों और अति पिछड़ों को उनकी संख्या के हिसाब से भर्ती में वरीयता देने का कानून लागू कराया था।
विज्ञापन


मगर सरकार बदलते ही गरीबों से उनका हक छीन लिया गया। थाना भवन विधायक सुरेश राणा ने कहा कि मुजफ्फरनगर के दंगे करवाने में महिलाओं के साथ हुए रेप कांड को झूठा बताने वाले मंत्री का हाथ रहा और सजा निर्दोष भाजपाइयों को भुगतनी पड़ी।

विधायक प्रदीप चौधरी, सहारनपुर प्रभारी तेजेंद्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, जिपं सदस्य नक्षत्रसिंह, राजेश वाल्मीकि, नितिन चौधरी राकेश सहल, कीरत सिंह, प्रमोद कौशिक, मेलाराम पंवार, देवेंद्र निम्ब आदि मौजूद रहे। 

अजीत राणा, राजीव नामदेव, प्रीतम एडवोकेट, डा. ओमपाल सैनी, जगदीश पंवार, विजेंद्र जाट, योगेश रोहिला, प्रेमचंद कश्यप, जितेंद्र जागलान, चौधरी आत्मा सिंह, संजय कम्हेड़ा, पप्पू रादौर, तरसपाल, अशोक गुप्ता, सुशील पंवार, मुकेश राणा, सुदेश शर्मा, मोहर सिंह, गगन गर्ग, प्रधान नफे सिंह, ऋषिपाल शर्मा, मनोज शर्मा , नवाब प्रधान मनोहरा, दीपक गर्ग, धर्मेंद्र सैनी, केके पुंडीर आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें