फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर से भी सीख नहीं, लापरवाही जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तीन दिन पहले ही 75 दिन के अंतराल के बाद कोरोना के दो मामले सामने आए हैं। इसे तीसरी लहर की दस्तक भी माना जा रहा है। पड़ोसी राज्यों में भी हालात बिगड़ रहे हैं। ऐसे में जिलाधिकारी ने दो दिन पहले बैठक कर कोविड के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए थे। मगर लोगों पर किसी बात का असर नजर नहीं आ रहा है। अमर उजाला ने रविवार को शहर के बाजारों में जाकर कोविड दिशा निर्देशों के पालन की पड़ताल की। करीब 90 फीसदी लोग बिना मास्क के नजर आए। जिन 10 फीसदी के मुंह पर मास्क था उनमें भी कइयों का मास्क नाक और मुंह से नीचे था। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं दिखा। पुलिस के स्तर से भी अभी तक कोई सख्ती शुरू नहीं की है। पेश है रिपोर्ट...
विज्ञापन

दोपहर 1:00 बजे
प्रताप मार्केट में जाम लगा नजर आया, जिसमें शामिल राहगीरों के मुंह से मास्क गायब था। मुश्किल से पांच फीसदी लोगों के मुंह पर मास्क दिखा। दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक और दुकानदार भी बिना मास्क के मिले।
दोपहर 1:15 बजे
कोर्ट रोड पर राहगीर बिना मास्क के नजर आए। यहां यातायात पुलिसकर्मी भी बिना मास्क के ड्यूटी करते दिखे। दुपहिया वाहनों के साथ ही चौपहिया वाहनों में भी कईं-कईं लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन

दोपहर 1:30 बजे
दिल्ली रोड पर भी राहगीर बिना मास्क के पुलिस के सामने से गुजरते दिखे। इतना ही नहीं दुकानदार और ग्राहक भी बिना मास्क और बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते मिले।
तीन दिन पहले ही कोरोना के दो नए मामले मिले हैं। पड़ोसी राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। प्रशासन और विभागीय स्तर से अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधान हो जाने की जरूरत है। चूंकि जान हमारी खुद की है। ऐसे में पुलिस या प्रशासन की सख्ती का इंतजार ना करें।
विज्ञापन

- डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें