दीपावली पर सहारनपुर शहर पूरी तरह से जगमगाता रहेगा। शहर को भैय्या दूज तक नान स्टाप बिजली मिलेगी। विद्युत निगम ने शहर को पूरी तरह से कटौती मुक्त किए जाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
जिले में बिजली की व्यवस्था का बेशक सुधार नहीं हुआ, लेकिन विद्युत निगम ने सहारनपुर को त्यौहार पर जगमग करने की पूूरी व्यवस्था कर रखी है। इस बार कस्बे एवं शहर में दीपावली पर बिजली की कटौती नहीं की जाएगी।
सिर्फ दीपावली ही नहीं भैय्या दूज तक शहर को पूरी तरह से कटौती मुक्त रखा जाएगा। हालांकि विद्युत निगम के दावे को शनिवार की सुबह ही झटका लगा, जब नियमित कटौती कर दी गई। सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े 7 बजे तक बिजली की कटौती हुई।
विज्ञापन
दोपहर में भी दो घंटे कटौती की गई। हालांकि रात में बिजली की सप्लाई निर्बाध दिए जाने का दावा किया जा रहा है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता आरके सिंह का कहना है कि लखनऊ से सहारनपुर को निर्बाध बिजली दिए जाने की अनुमति ले ली गई है। कोई लोकल फाल्ट नहीं हुआ तो भैय्या दूज तक लगातार बिजली मिलती रहेगी।