फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया-

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बुधवार को नाम वापसी का दिन था। मगर निर्धारित अवधि तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। इसके चलते 11 सीटों पर 23 प्रत्याशियों के बीच ही चुनावी मुकाबला होगा।
विज्ञापन

उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होते ही दोनों प्रमुख गुटों के प्रत्याशियों और समर्थकों ने मतदाताओं के घरों तक संपर्क करना शुरू कर दिया हैै। ठाकुर गुट के राजेंद्र सिंह चौहान, राजीव गुप्ता मतदान की अपील कर रहे हैं। इस गुट की कमान ठाकुर विशंबर सिंह पुंडीर, ब्रह्मजीत शर्मा, अखिलेश अग्रवाल, अमरीश पुंडीर, राहुल त्यागी, अरविंद शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, प्रमोद शर्मा, स्वराज सिंह, हरपाल और जीवन संभाल रहे हैं।
प्रगतिशील अधिवक्ता मंच के रविंद्र तोमर, अमित गुप्ता अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। इस गुट की कमान सिद्धार्थ शंकर त्यागी, चौधरी रणधीर सिंह, जयवीर पुंडीर, आदित्य सिंह, प्रदीप मित्तल, चौधरी जानिसार अहमद के हाथों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महासचिव पद के निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार नौसरान अपने साथियों के साथ अधिवक्ताओं के साथ संपर्क में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें