सहारनपुर में जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडे ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में शनिवार से होने वाले नामांकनों के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चॉक चौबंद रहेगी। जिले के 11 नगरीय निकायों के लिए 51 रिटर्निग आफिसर और 103 सहायक रिटर्निंग आफिसरों की नियुक्ति की गई है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम के महापौर के लिए एक और प्रति 5 वार्डों पर कुल एक एक यानि कुल 14 आरओ नियुक्त किए गए हैं।
इसी प्रकार नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष पद के लिए एक और हर 5 वार्डों पर एक एक आरओ नियुक्त की गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम निर्वाचन में प्रत्येक आरओ के साथ एक एक कैमरामैन की व्यवस्था रहेगी।
नामांकन के लिए बैरिकेडिंग कराकर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। चुनावों को सही प्रकार से कराने के लिए समस्त रिटर्निंग आफिसरों को ऑनलाइन फीडिंग सहित तीन बार प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
जिले में 59 सेक्टर बनाकर जोनल मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी नामांकन बिक्री से लेकर जमा करने तक के सभी कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि किन्नर को यह सविधा रहेगी कि वो महिला या पुरुष श्रेणी से नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
इस दौरान एसएसपी बबलू कुमार, एडीएम एफ विनोद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह आदि रहे।