फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से रेहड़ी पलटी, गर्म तेल गिरने से चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से रेहड़ी पलटी, गर्म तेल गिरने से चार झुलसे
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। कार की टक्कर से फास्ट फूड विक्रेता की रेहड़ी पलट गई। इस पर रखे गर्म तेल से दो छात्रों सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। चारों को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे पैठ मैदान में सुल्तानपुर निवासी प्रमोद अपने पुत्र कपिल के साथ रेहड़ी लगाकर चाऊमीन एवं मोमोज बेच रहा था। अचानक एक कार तेजी से प्रमोद की रेहड़ी की तरफ आई तथा जोरदार टक्कर मार दी। वैन की टक्कर से रेहड़ी पलट गई। रेहड़ी पर रखा सामान सड़क पर बिखर गया और प्रमोद रेहडी के नीचे दब गया। रेहड़ी पर कड़ाही में रखा गर्म तेल प्रमोद तथा कपिल के ऊपर गिर गया। रेहडी के पास से गुजर रहे छात्र निशांत पुत्र नाथीराम निवासी नारायणपुर तथा दीपक कश्यप पुत्र लोतीराम निवासी डंडौली खेडा के ऊपर भी गर्म तेल गिर गया। इससे चारों गंभीर रूप से झुलस गए। प्रमोद और कपिल को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जबकि निशांत और दीपक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद बैठा कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में चालक द्वारा दवाएं बेची जा रही थीं। दवाओं के साथ ही गाड़ी में मोबाइल, नकदी, एटीएम कार्ड आदि थे। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची तथा कार जब्त कर थाने ले गई। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें