फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, छात्रों से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रमुख सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी बाबूलाल मीणा ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से सीधे संवाद कर शिक्षण कार्य के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि जो छात्र अच्छी प्रकार से नोट्स तैयार करते हैं, उनकी आधी तैयारी खुद ही हो जाती है। उन्होंने छात्रों को बेहतर नोट्स तैयार करने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत चलाई जा रही नि:शुल्क कक्षा में छात्रों से बात की। उन्होंने कक्षाओं में पढ़ा रहे अध्यापकों के पढ़ाने के तरीके को स्वयं कक्षा में बैठकर देखा। उन्होंने यूपीएससी की कक्षा में डॉक्टर अजय कुमार, नीट की कक्षा में राजेंद्र शर्मा और एनडीए की कक्षा में अनु के पढ़ाने के तरीके की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोचिंग के लिए स्मार्ट कक्षाओं के प्रयोग के साथ ही सभी छात्रों को क्वेश्चन बैंक, ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल आदि की व्यवस्था भी सरकार द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि विषय के विशेषज्ञों को गेस्ट फैकल्टी के तौर पर भी बुलाया जाए। इस दौरान मंडलायुक्त एवी राजमौलि, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, अंबरीश शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें