नकुड़ के सतगुरू इंस्टीटयूट में क्वांटीन सेंटर का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी अनुराग पटेल।
- फोटो : SAHARANPUR
नोडल अधिकारी ने परखी क्वारंटीन सेंटर और सामुदायिक रसोई की व्यवस्था
नकुड/सरसावा (सहारनपुर)। नोडल अधिकारी अनुराग पटेल ने रविवार को नगर के सतगुरु इंस्टीट्यूट में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सरसावा में नगर पालिका की अन्नपूर्णा रसोई में भी भोजन खाकर उसकी गुणवत्ता परखी।
नकुड़ सेंटर पर पहुंचे अनुराग पटेल ने साफ-सफाई की व्यवस्था जांचने के साथ ही यहां रह रहे लोगों से नाश्ते और खाने में मिलने वाले खाद्य पदार्थ और उसकी गुणवत्ता की बाबत पूछा। केंद्र इंचार्ज बीडीओ विजय तिवारी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज व नगर पालिका सभासदों से भी उन्होंने जानकारी ली। बीडीओ ने नोडल अधिकारी को बताया कि पूर्व में यहां 68 लोग थे। अब केवल 36 रह गए हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद डाक्टरों से भी यहां रखे गए लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था को परखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीओ विनोद कुमार, पालिका सभासद महेश कुमार, सुलेख बर्मन व आशीष कुमार आदि रहे।
सरसावा में अनुराग पटेल ने निराश्रितों तथा निर्धनों को संक्रमण काल के दौरान भोजन उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका द्वारा संचालित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया। पालिका अध्यक्ष बिजेंद्र मोगा के आग्रह पर नोडल अधिकारी ने भोजन भी किया तथा गुणवत्ता से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार तथा अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए भोजन पकाने तथा बांटने की व्यवस्था करें तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। बिजेंद्र कुमार, राजीव कुमार, शेखर, मुकेश आदि रहे।
सरसावा में नगर पालिका की अन्नपूर्णा रसोई में बने भोजन को खा कर उसकी गुणवत्ता परखते नोडल अधिकारी अ- फोटो : SAHARANPUR