फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के िलए नोडल अधिकारी नियुक्त

Tue, 04 Jul 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी के सफल क्रियान्वयन के लिए मंडल के तीनों जिलों में तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। इनमें राजस्व विभाग और वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी शामिल हैं। कमिश्नर ने नोडल अधिकारियों के नाम की सूची तीनों जनपदों के डीएम को भेजते हुए इसका पालन कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


सहारनपुर में सदर तहसील में तहसीलदार सुधीर कुमार और वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर सुनील सत्यम, देवबंद में तहसीलदार परमानंद झा और वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर आदितेय मिश्रा, बेहट में तहसीलदार योगेंद्र सिंह और वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर कौशलेश सिंह, रामपुर मनिहारान में तहसीलदार रमेशचंद और वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह तथा नकुड़ में तहसीलदार रामदयाल और वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर सुनील कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई है। मुजफ्फरनगर में सदर तहसील के लिए तहसीलदार रंजीत कुमार और वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर सुभाष चंद्रा, जानसठ के लिए तहसीलदार मनोज कुमार और वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर सुशांत मिश्रा, खतौली के लिए तहसीलदार अमित कुमार और वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर राकेश प्रताप राव तथा बुढ़ाना के लिए तहसीलदार रतन और वाणिज्य कर के असिस्टेंट कमिश्नर मैनेजर चौरसिया को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। शामली की शामली तहसील के लिए तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी और वाणिज्य कर के एसी रवि कुमार, ऊन के लिए तसीलदार करम सिंह और वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर संजय सिंह तथा कैराना के लिए तहसीलदार अभयराज पंडित तथा वाणिज्य कर के एसी दुर्गेश यादव को जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें