फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राह्मण समाज ने किया प्रतिभाओं का सम्मान
विज्ञापन


नकुड़। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा नकुड़ इकाई की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज में फैली बुराइयों और कुरीतियों को दूर कर आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया।
नगर के श्रीरामलीला भवन में पंडित सत्यप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का शुभारंभ हवन, पूजा के बाद भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। महासभा के जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मास्टर कैलाशचंद शर्मा, परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष डा. पीके शर्मा, शिवचरण शर्मा, डा. राजकुमार शर्मा, संजय शर्मा झबीरण, मास्टर नरेश शर्मा व डा. विरेंद्र शर्मा आदि ने समाज के उत्थान के संदर्भ में विचार व्यक्त करते हुए समाज में फैली बुराइयों को दूर करने तथा युवाओं से नशाखोरी से दूर रहकर उच्च शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान बनने का आह्वान किया। उन्होंने भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि हमें आपसी भाईचारा बनाते हुए सामाजिक, धार्मिकता के साथ-साथ राजनीति में भागीदारी करके अपने समाज के लोगों को आगे बढ़ाना चाहिए। संचालन सुशील शर्मा भैरमऊ ने किया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं सुरभि शर्मा, हर्षित शर्मा, वैभव वत्स, नेहा वत्स, रिया शर्मा, रक्षिता शर्मा, हर्ष शर्मा, अर्पित भारद्वाज आदि को छात्रों को समाज के लोगों द्वारा सम्मानपत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर संमानित किया गया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित कृष्णदत्त शर्मा, जनेश्वर प्रसाद शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, कृष्णदत्त त्यागी, सुलेखचंद शर्मा, डा. सिदकपाल, ब्रजमोहन शर्मा, विनीत शर्मा, अमित शर्मा, नीरज वत्स, सुरेश शर्मा नानूवाला, संजीव शर्मा, रोहित कौशिक, डा. राकेश शर्मा, राजन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें