फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर लगाम नहीं, श्मशान की भूमि खोद डाली

विज्ञापन
बेहट के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव नगली में स्टोन क्रशर मालिक द्वारा कराया गया अवैध खनन। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र में क्रशर मालिकों द्वारा रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर अवैध खनन कराया जा रहा है। शुक्रवार की रात में तो एक क्रशर मालिक ने गांव नगली के श्मशान घाट की भूमि में ही जेसीबी से खोदाई करा डाली। सुबह होने पर जब ग्रामीणों को इसका पता चला, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए श्मशान की भूमि के रास्ते पर बंधा लगवा दिया और लौट आई। इससे ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश और उन्होंने पुलिस पर अवैध खनन कराए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बता दें कि मिर्जापुर में लगातार अवैध खनन का खेल जारी है। कुछ स्टोन क्रशर मालिक थाना पुलिस से मिलकर रात के समय अवैध खनन कर रहे हैं। शुक्रवार की रात एक क्रशर मालिक ने गांव नगली के पास श्मशान की भूमि में ही खनन करा डाला। एक ही रात में जेसीबी मशीन से खोदाई कराकर श्मशान की भूमि में गहरे-गहरे गड्ढ़े कर डाले। सुबह होने पर जब इसका पता चला, तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना थाना मिर्जापुर पुलिस को दी। पुलिस ने जिस भूमि पर अवैध खनन किया गया है, फिलहाल उस पर जाने वाले रास्ते पर बंधा लगवा कर रास्ता बंद करा दिया और ग्रामीणों से कहा, कि यदि कोई उक्त भूमि में खनन करता है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें। इस पर ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ रोष पैदा हो गया। ग्रामीण गुलाब सिंह, मनोज कुमार, राज कुमार, अतर सिंह, इलम सिंह, पृथ्वी सिंह, अमित, नीटू, जॉनी, चंद्रभान आदि का आरोप है, कि पुलिस ने अवैध खनन कराने वाले क्रेशर मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उनका आरोप है, कि पुलिस ही क्रशर मालिकों से मिलकर अवैध खनन करा रही है। वह इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।
उन्हें अवैध खनन की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और एचएम मशीन से खाई खोदवाने के साथ ही रास्ते पर बंधा लगवा दिया गया है, ताकि अवैध खनन करने वाले अपने वाहनों के लेकर वहां न पहुंच सकें। --विरेशपाल गिरि, थाना प्रभारी मिर्जापुर

घटना की जानकारी देते ग्रामीण।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें