ग्राम पंचायत निर्वाचन के चौथे और अंतिम चरण का मतदान बुधवार को होगा। इसमें नकुड़ और गंगोह ब्लॉक की 183 ग्राम पंचायतों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसमें करीब तीन लाख 45 हजार मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन न कड़े बंदोस्त किए हैं। उधर, पोलिंग पार्टियों को मंगलवार की सुबह ही मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया था। मतदान के लिए दोनों ब्लॉकों की 183 ग्राम पंचायतों के लिए 231 मतदान केंद्र और 539 बूथ बनाए गए हैं।
वोट डालने की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू होगी, जो शाम पांच बजे तक चलेगी। मतदान केंद्रों से 200 मीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति बेवजह एंट्री नहीं कर सकेगा। वोट बैलेट पेपर के माध्यम से ही डाले जाएंगे। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारी और पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
दोनों ब्लॉक हरियाणा सीमा से सटे हैं। ऐसे में मतदान पड़ोसी राज्य के लोगों के मतदान केंद्र वाले गांवों में एंट्री पर पाबंदी लगाई गई है। मंगलवार की सुबह ब्लॉक कार्यालयों से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।