फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धाभाव से मनाया निर्जला एकादशी पर्व

विज्ञापन
निर्जला एकादशी पर हनुमान मन्दिर पर मीठा शरबत वितरित करते लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
-- छबील लगाकर शरबत बांटा, मंदिरों में किया दान
विज्ञापन

-- पूर्वी यमुना नहर में स्नान कर पुण्य अर्जित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में निर्जला एकादशी पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। कई जगहों पर छबील लगाकर शरबत वितरित किया गया। लोगों ने मंदिरों में जाकर मिट्टी का घड़ा, पंखा, ककड़ी और सब्जियां दान की। उधर, पूर्वी यमुना नहर में भी श्रद्धालुओं ने स्नान कर दान कर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में निर्जला एकादशी पर्व पर छबील लगाकर राहगीरों को गर्मी से राहत के लिए ठंडा शरबत वितरित किया गया। श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ मास की एकादशी के दिन दान, पूजा, व्रत आदि का विशेष महत्व है। एकादशी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इस दौरान सुरेंद्र कुमार, सतीश गुप्ता, अजय सूरी, विवेक गुप्ता, राम प्रसाद शुक्ला, विनोद शुक्ला, रमाकांत तिवारी, शुभम सैनी, चांद कुमार, अक्षय कुमार, रजनी वालिया मौजूद रहे। वहीं, घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर पर भी छबील लगाकर मीठा शरबत वितरित किया। इसी तरह शहर में कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, देहरादून रोड, रेलवे रोड, अंबाला रोड, अग्रसेन चौक, गुरुद्वारा रोड सहित अनेक इलाकों में छबील लगाई। इसके अलावा लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की और मिट्टी का घड़ा, पंखा, कक्कड़ी, फल और सब्जी आदि का दान भी किया। इसके अलावा लोगों ने मानकमऊ और अंबाला रोड स्थित पूर्वी यमुनानहर पर पहुंचकर स्नान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें