फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह नौ बजे स्कूलों में होगा ध्वजारोहण

Wed, 27 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
डीएम की मीटिंग में मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिए गए हैं। राजकीय कार्यालयों में सुबह 8 बजे और स्कूलों में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन


सुबह 5.30 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी पवन कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किए गए।

बैठक में निर्धारित किया गया कि सुबह 5.30 बजे गांधी आश्रम से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी के गांधी पार्क पहुंचने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं ध्वजारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रभात फेरी के दौरान शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित तथा पुलिस द्वारा सलामी दी जाएगी। नगर निगम को शहर की सफाई, पेयजल, रंगरोगन की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। प्रभात फेरी स्कूल के अध्यापकों की देखरेख में होगी। 

सभी सरकारी कार्यालयों में सुबह 8 बजे एवं शिक्षण संस्थाओं पर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। शहर में स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।

जबकि सभी तहसीलों के एसडीएम ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। अस्पतालों में फल वितरण किया जाएगा। दोपहर को 2.45 बजे एनसीसी, शिक्षा विभाग, पुलिस, होमगार्ड, स्काउट, गर्ल्स गाइड द्वारा गांधी आश्रम से रूट मार्च निकाला जाएगा।

3 बजे जिलाधिकारी द्वारा घंटाघर पर सलामी ली जाएगी। शाम 7 बजे रंगमंच में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ओपी वर्मा, एडीएम (वित्त) हरीश चंद्र, एसपी सिटी संजय सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें