फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से ग्रामीण की मौत

Wed, 27 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
शव रखकर जाम लगाते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के चिलकाना में खेत में घास लेने गए ग्रामीण की बिजली के तार के छू जाने से करंट मौत हो गई। खोजबीन के दौरान एक दिन बाद लाश मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


देर शाम सीओ और एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। चिलकाना थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी मेघराज (35) पुत्र सुरता सोमवार दोपहर बाद करीब चार बजे खेतों में घास लेने गया था

लेकिन जब वह देर शाम तक नहीं आया तो परिजनों ने उसकी आसपास के खेतों में जाकर तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह से ही परिजन ग्रामीणों को साथ लेकर मेघराज की तलाश कर रहे थे। 
विज्ञापन


 शाम करीब छह बजे मेघराज का शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित कैराना निवासी एक किसान के खेत में नीचे लटक रहे 11 हजार की विद्युत लाइन के तारों के नीचे मिला। संभवत: तारों से टकराने के कारण करंट से ही मेघराज की मौत हुई थी। 

शव को देखकर ग्रामीणों में विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने मेघराज के शव को चिलकाना-गंदेवड मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण विद्युत निगम के जिम्मेदार लोगों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। 

जाम की सूचना मिलने पर  मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सतीश चंद त्यागी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी। करीब सवा नौ बजे एसडीएम रामविलास यादव और सीओ चरण सिंह यादव पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत कर जाम खुलवाया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें