फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन बाद सहारनपुर की मोबाइल नेट सेवा बहाल

Sun, 04 Jun 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : Astute Media
विज्ञापन
सहारनपुर में प्रशासन ने नौ दिन बाद मोबाइल नेट सेवा से प्रतिबंध सशर्त हटा लिया है। इसके साथ ही डीएम ने सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ सामग्री न डालने की हिदायत दी है। 
विज्ञापन


जिले में 20 अप्रैल को सड़क दूधली में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की शोभायात्रा को लेकर सांप्रदायिक बवाल हो गया था। उसके बाद से जैसे जनपद में कभी जातीय संघर्ष तो कभी उसके रिएक्शन के रूप में उपद्रव शुरू हो गया।

सोशल मीडिया पर लगातार डाली जा रही भड़काऊ सामग्री ने भी आग में घी डालने जैसा काम किया। ऐसे में तत्कालीन डीएम ने 26 मई को जनपद में मोबाइल नेट और मैसेजिंग सेवा पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


पिछले नौ दिन से बंद नेट सेवा की वजह से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी हैं। इससे कारोबार भी खासा प्रभावित हुआ है। तमाम समस्याओं और सुुधरते माहौल को देखते हुए डीएम पीके पांडेय ने नेट सेवा पर लगी रोक हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही शर्त रखी है कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट नहीं डालेगा। 

 यदि कोई ऐसा करता है तो उसके विरुद्घ सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा जनता से जनपद में शांति व्यवस्था बनाने के लिए सहयोग की अपील की गई है। किसी भी प्रकार की अफवाह या सूचना सोशल मीडिया के जरिये मिलने पर पुलिस को अवगत कराने को कहा गया है। (संबंधित खबरें पेज नौ पर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें