सहारनपुर जनपद में नगर निगम समेत 12 निकायों के अध्यक्ष पद का आरक्षण सोमवार को घोषित हुआ है। नगर निगम सहारनपुर में मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। गत चुनाव में पिछड़ा वर्ग के लिए यह पद आरक्षित किया गया था।
जिले की चार नगर पालिकाओं में से नकुड़ व सरसावा नगर पालिका अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। गंगोह और देवबंद नगर पालिका अध्यक्ष पद अनारक्षित रहेगा। सात नगर पंचायतों में से छुटमलपुर, नानौता, अंबेहटा, बेहट, रामपुर मनिहारान में अध्यक्ष पद अनारक्षित रखे गए है। तीतरो नगर पंचायत अध्यक्ष पद पिछडा वर्ग महिला और चिलकाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
नगर पालिका-
गंगोह नगर पालिका - अनारक्षित
देवबंद नगर पालिका - अनारक्षित
सरसावा नगर पालिका - अन्य पिछड़ा वर्ग
नकुड़ नगर पालिका - अन्य पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत
तितरो - अन्य पिछडा वर्ग
- चिलकाना - महिला
- बेहट - अनारक्षति
- रामपुर मनिहारान - अनारक्षित
- नानौता - अनारक्षित
- अंबेहटा - अनारक्षित
- छुटमलपुर - अनारक्षित
मुजफ्फरनगर और खतौली पालिका अनारक्षित, सिसौली-चरथावल में महिला लड़ेंगी चुनाव
निकाय चुनाव का आरक्षण तय हो गया है। मुजफ्फरनगर और खतौली पालिका अनारक्षित वर्ग में रखी गई है। दोनों बड़ी सीट अनारक्षित हो जाने से मुख्य राजनीतिक दलों से टिकट के दावेदारों की संख्या बढ़ जाएगी। सिसौली और चरथावल महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई है, जबकि नगर पंचायत भोकरहेड़ी अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षिता है। इनके अलावा नगर पंचायत जानसठ, मीरापुर, पुरकाजी, बुढ़ाना, शाहपुर अनारक्षित रहेंगी।