उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जनपद में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, बच्ची की मौत से परिवार मे कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये है मामला
थाना जनकपुरी के जनता रोड स्थित चकहरेटी निवासी सचिन की इकलौती ढाई साल की पुत्री परी को ट्रक (कंटेनर) ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर जाम लगाने का प्रयास किया।
चकहरेटी निवासी सचिन की पत्नी मंजू अपनी पुत्री परी को सड़क के किनारे से घर की ओर ले जा रही थी, इसी दौरान पीछे माहीपुरा तिराहे की ओर से आ रहे ट्रक ने साइड मार दी, जिससे परी गिर गई और ट्रक का पिछला पहिया परी के ऊपर चढ़ गया। हादसे में मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: ई-रिक्शा चालक ने की मनमानी कीं हदें पार, मासूम बच्चों को देख हर कोई हैरान, जिम्मेदार झाड़ रहे पल्ला