फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: अंतिम दिन में नामांकन करने पहुंचे सभी पार्टियों के प्रत्याशी, बसपा उम्मीदवार खतीजा मसूद बोलीं...

Mon, 17 Apr 2023 01:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Nikay Chunav 2023 : सहारनपुर में सभी पार्टियों के प्रत्याशी अंतिम दिन में नामांकन करने पहुंचे है। वहीं, बसपा उम्मीदवार खतीजा मसूद ने कही ये बड़ी बात।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट में महापौर पद के प्रत्याशी नामांकन करने पहुंच रहे हैं। बीते छह दिन सहारनपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया था। आज अंतिम दिन पर्चे भरने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार नामांकन करने से पहले सुबह बेहट रोड स्थित बालाजी धाम में बालाजी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। उसके बाद ही कलेक्ट्रेट में नामांकन करने के लिए आए हैं।

बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद पूर्व विधायक इमरान मसूद के साथ नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचीं हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान और नगर के विकास के लिए मेयर पद का चुनाव लड़ रहीं हूं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अतीक-अशरफ हत्याकांड: निशाने पर अखलाक, चप्पे-चप्पे पर अफसरों की पैनी नजर, धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई सुरक्षा

विज्ञापन

महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप वर्मा भी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन के कोर्ट में अपना नामांकन पत्र जमा कराया है।

यह भी पढ़ें: UP : टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेता ने की आत्महत्या, मां बोली- चेयरमैनी-मेंबरी नहीं चाहिए मेरा लाल लौटा दो

उधर, सपा ने पूर्व विधायक आशु मलिक के भाई नूर हसन मलिक को अपना प्रत्याशी बनाया है। नूर हसन मलिक ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें