फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मसूद परिवार में नई सियासी पटकथा, सपा में जाएंगे शायान

Wed, 29 Jul 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पश्चिमी यूपी के चर्चित राजनीतिक घरानों में से एक काजी रशीद मसूद परिवार को लेकर नए सियासी समीकरण बनने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत काजी रशीद मसूद के पौत्र शायान मसूद के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलों ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि सपा नेतृत्व से उनकी बातचीत हो चुकी हैं और जल्द ही औपचारिक घोषणा भी हो जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, शायान मसूद के इस कदम को सांसद इमरान मसूद के उस हालिया बयान से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनके परिवार का कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा। इस घोषणा के बाद से राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठने लगा था कि परिवार के सक्रिय राजनीतिक चेहरों की आगे की भूमिका क्या होगी। अब शायान मसूद के सपा में जाने की चर्चाओं ने इन अटकलों को और हवा दे दी है।
शायान मसूद समाजवादी पार्टी की सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था। यदि यह सियासी बदलाव होता है तो मसूद परिवार की सियासत में एक नई पटकथा की शुरुआत मानी जाएगी। उधर, अमर उजाला से फोन पर बातचीत में शायान मसूद ने भी सपा में जाने के संकेत दे दिए। कहा कि बातचीत चल रही है। जल्दी ही बड़ा निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


टिकट से लेकर मुस्लिम मतदाताओं के बदल जाएंगे समीकरण
आने वाले विधानसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच सीधी राजनीतिक लड़ाई की संभावना है। ऐसे समय में शायान मसूद का सपा में जाना मुस्लिम मतदाताओं, स्थानीय संगठन और टिकट के समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। यही वजह है कि सहारनपुर से लेकर लखनऊ तक इस घटनाक्रम पर सभी दलों की नजरें टिकी हुई हैं।

कुछ ऐसा है काजी रशीद मसूद के परिवार का रुतबा
राजनीति में काजी रशीद मसूद की अपनी अलग धाक थी। वह कई बार सांसद रहें और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी बनें। अगस्त 2007 के चुनाव में संयुक्त राष्ट्र प्रगतिशील गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी थे, जहां उन्हें 75 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे थे। काजी रशीद मसूद के परिवार में उनका बेटा शादान मसूद, पौत्र शायान मसूद हैं। इमरान मसूद उनके भाई राशिद मसूद के बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें