फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले में 153 मिमी बारिश, पांच डिग्री गिरा तापमान

Wed, 29 Jul 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से मंगलवार को राहत मिली। दिन भर में जिले में 153 एमएम बारिश दर्ज की गई। कई जगह पर जलभराव की स्थिति भी बनी। न्यूनतम तापमान में तीन और अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।
विज्ञापन

जनपद में सोमवार की दोपहर कई क्षेत्रों में झमाझम तो कहीं हल्की बारिश हुई थी। उसके बाद शाम को मौसम साफ रहा था, लेकिन रात में अचानक मौसम बदला और तड़के करीब चार बजे बारिश शुरू हो गई। सुबह छह बजे तक झमाझम बारिश हुई।
नगर निगम के गैराज और स्टेडियम के बाहर भारी जलभराव रहा। इसके अलावा हसनपुर, लेबर कॉलोनी, नंदवाटिका कॉलोनी, प्रकाशलोक कॉलोनी और सबसे अधिक बाबा लालदास का बाड़ा के पास पुराना कलसिया रोड पर जलभराव रहा। उधर, बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में तीन और अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। उधर, मौसम वेधशाला मिर्जापुर के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि जिले में करीब 153 मिमी बारिश हुई है। उन्होंने बुधवार को भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। उधर, पुराने दिल्ली-देहरादून मार्ग पर मोहंड के निकट मंगलवार सुबह तेज बारिश के चलते करीब 10 बजे एक विशाल पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गया। इससे मोहंड और सोढ़ी नगर के बीच आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें