फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट की जांच करने दिल्ली में नेपाली दूतावास जाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट की जांच करने दिल्ली में नेपाली दूतावास जाएगी पुलिस
विज्ञापन

सहारनपुर। फर्जी पासपोर्ट, वीजा और अन्य दस्तावेज तैयार करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने के बाद पुलिस अब इसकी गहनता से जांच कर रही है। इसके लिए पुलिस टीम जल्द दिल्ली जाएगी, जहां नेपाल दूतावास से सत्यापन कराया जाएगा कि जारी किए गए पासपोर्ट किस तरह के हैं।
दरअसल, रामपुर मनिहारान थाना पुलिस ने रविवार को आरोपी सावेज को गिरफ्तार किया। उसके पास से 12 पासपोर्ट और सात वीजा बरामद किए गए। इनमें अधिकतर पासपोर्ट पड़ोसी देश नेपाल के पतों पर बनवाए गए हैं। वहीं, वीजा कनाडा और अन्य देशों के बताए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी सावेज देवबंद के परौली गांव का रहने वाला है जो दिल्ली में रहकर फर्जी दस्तावेज दिलाने का काम करता है। आरोपी सावेज और उसके साथी पासपोर्ट और वीजा बनवाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम ऐंठते थे। इस गिरोह में देवबंद के परौली गांव के ही जावेद, फिरोज और एक अन्य आरोपी भी शामिल बताया गया था। आरोपी सावेज को पुलिस ने न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया, जबकि उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। नेपाल के जिन पतों पर पासपोर्ट बनवाए गए हैं, उनका भी सत्यान किया जाना है। इसके लिए जल्द ही एक टीम दिल्ली भेजी जाएगी। यह टीम नेपाल दूतावास से इन पासपोर्ट का सत्यापन कराएगी। ------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें