फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा: बताओ ! पुल पर कहां है सुरक्षा के इंतजाम, जरा से फिसले तो चली जाएगी जान

Tue, 31 May 2022 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पुल के कुछ ही हिस्से पर रेलिंग बनी है, जबकि पुल के दोनों तरफ 15 फिट के हिस्से में रेलिंग ही नहीं है। हालत यह है कि रास्ता पूरी तरह खुला पड़ा है। रात में प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में पुल से सफर जान के लिए खतरा साबित हो रहा है।
विज्ञापन
लिंक रोड ढमोला नदी पुल की गायब रेलिंग। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में अहम बेरीबाग पुल पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। पुल के अंतिम छोर पर दोनों तरफ रेलिंग नहीं बनाई गई है। रात्रि में पथ प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं है। करीब 15 फिट की जगह खाली पड़ी है। ऐसे में कोई भी बड़ा व छोटा वाहन आसानी से नदी में गिर सकता है।
विज्ञापन


बेरीबाग में रंजीतनगर के पास ढमोला नदी पर पुल बना है। इस पुल से नुमाइशकैंप, नवाबगंज, गोपालनगर, राधा विहार की तरफ से आने वाले वाहन देहरादून रोड से होते हुए घंटाघर की तरफ-आते-जाते हैं। इस मार्ग से छोटे-बड़े सभी वाहनों का आवागमन होता है।

इस पुल के कुछ ही हिस्से पर रेलिंग बनी है, जबकि पुल के दोनों तरफ 15 फिट के हिस्से में रेलिंग ही नहीं है। हालत यह है कि रास्ता पूरी तरह खुला पड़ा है। रात में यहां पर पथ प्रकाश की व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


कर चुके हैं सुरक्षा की मांग
नुमाइश कैंप निवासी विपिन बजाज और देहरादून चौक निवासी इरशाद का कहना है कि पुल पर सुरक्षा को लेकर रेलिंग लगाने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रार्थना भी दे चुके हैं। नीरज कामरा का कहना है कि पूर्व में कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बाद एक दो जगह रिफ्लेक्टर लगाए गए, लेकिन वह भी नाकाफी है। पुल पर पूरी तरह रेलिंग बनी चाहिए। यहां पर स्ट्रीट लाइट का भी लगनी चाहिए। लंबे समय से पुल अनदेखी का शिकार है।

कराएंगे सुरक्षा के इंतजाम
बेरीबाग पुल पर भी सुरक्षा के इंतजाम कराए जाएंगे। सभी पुल स्मार्ट सिटी योजना के तहत चिह्नित है। पुलों को कवर करने का काम हो रहा है। बेरीबाग पुल की जानकारी उनके संज्ञान में है। जल्द बेरीबाग पुल के दोनों तरफ की लोहे की रेलिंग बनवाई जाएगी। - ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त

लिंक रोड ढमोला नदी पुल की गायब रेलिंग।- फोटो : SAHARANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें