फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: न स्टॉक रजिस्टर मिला, बिल बुक, खाद की हेराफेरी पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 27 May 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डीएपी की कालाबाजारी करने के आरोप में जिला कृषि विभाग द्वारा फर्म प्रतिनिधि और होलेसल विक्रेता के खिलाफ नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। निरीक्षण के दौरान न तो स्टॉक रजिस्टर मिला, न सेल रजिस्टर, न ही बिल बुक पाई गई।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से 13 मई को होलसेलर अभिषेक की फर्म का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान न तो स्टॉक रजिस्टर मौके पर मिला न ही सेल रजिस्टर। इसके साथ ही विक्रेता टीम बिलबुक भी नहीं दिखा पाए। इस दौरान सामने आया कि होलसेल आईडी पर 45 मीट्रिक टन डीएपी और सरस मार्केटिंग की रिटेल आईडी पर 4.4 मीट्रिक टन डीएपी मौजूद हैं, जबकि मौके पर एक भी बैग डीएपी का नहीं मिला।
होलसेल विक्रेता ने बताया कि डीएपी कंपनी के गोदाम में रखी हुई है। आईपीएल कंपनी के प्रतिनिधि यदुवेंद्र द्वारा लिखित में जानकारी दी गई कि खाद कंपनी के गोदाम में नहीं है। इसके बाद एकेआरके एवं सरस मार्केटिंग को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कंपनी प्रतिनिधि ने बताया कि सात दिसंबर 2025 को कुल 1700 बैग डीएपी के एकेआरके फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड को आपूर्ति किए गए हैं। फर्म स्वामी ने 700 बैग डीएपी प्राप्ति की रिपोर्ट कार्यालय को दी। जांच में सामने आया कि एक हजार डीएपी की कालाबाजारी की गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि फर्म स्वामी अभिषेक अग्रवाल एवं आईपीएल कंपनी के प्रतिनिधि यदुवेंद्र के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश, आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में बीस दिनों का खाद का स्टॉक है। प्रतिदिन करीब सात 600 मीट्रिक टन खाद की खपत हो रही है। जिले में यूरिया की 17 हजार मीट्रिक टन, डीएपी की 7998 और एनपीके की तीन हजार मीट्रिक टन का स्टॉक मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें