सहारनपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो गए हैं, लेकिन नागरिकों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। ऐसे में दोबारा संक्रमण फैलने का खतरा बना है। बाजारों में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 77 लोगों के चालान काटे।
शुक्रवार को घंटाघर, नेहरू मार्केट, चौक फव्वारा, शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, सब्जी मंडी, दाल मंडी पुल, हिरमाहरान, कोर्ट रोड, हकीकतनगर, नुमाइश कैंप, पुल कंबोहाल, चिलकाना रोड, प्रताप मार्केट सहित अनेक बाजारों में लोगों की भीड़ रही। दुकानों पर कारोबारी और नागरिक सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए नजर नहीं आए। वहीं, पुलिस ने लापरवाही बरतने पर 77 लोगों के चालान काटकर जुर्माना वसूला है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने नागरिकों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
दो दिन बंद रहेंगे बाजार
शनिवार और रविवार को साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी तरह के बाजार बंद रहेंगे। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
जिला अस्पताल रोड़ पर सड़क पर खोदे गये गड़डे के कारण लगा जाम- फोटो : SAHARANPUR
कोरोना वायरस से बेखबर नेहरू मार्केट में सोशल डिस्टेंश की धज्जियां उड़ाती खरीदारी करती भीड़- फोटो : SAHARANPUR
कोरोना वायरस से बेखबर नेहरू मार्केट में सोशल डिस्टेंश की धज्जियां उड़ाती खरीदारी करती भीड़- फोटो : SAHARANPUR
कोरोना वायरस से बेखबर किशनपुरा दवा मार्केट में बिना मास्क खरीदारी करती लोग- फोटो : SAHARANPUR