फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन देने में हुई लापरवाही, प्राचार्य डॉक्टर दिनेश सिंह को किया निलंबित

Tue, 27 Apr 2021 05:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन देने में हुई लापरवाही पर शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी के प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सहारनपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन देने में हुई लापरवाही पर शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी के प्राचार्य डॉक्टर दिनेश सिंह मार्तोलिया को निलंबित कर दिया गया है। डीएम की रिपोर्ट पर शासन ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर दो बार समीक्षा की, जिसमें कई खामियां मिली थी। कॉलेज में उपलब्ध 300 ऑक्सीजन सिलिंडरों में से 40 के नोजल खराब मिले थे और वह ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं कर रहे थे। ऑक्सीजन प्रभारी लगातार इन्हें ठीक कराने के लिए के लिए रिपोर्ट देते रहे।

यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर: बेटा विदेश में, पति अस्पताल में, घर में रखा रहा महिला शव, नहीं हो सका अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं समीक्षा में पाया गया था कि मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर जांच में शिथिलता बरती जा रही है। रात्रि में प्राचार्य का फोन भी स्विच ऑफ रहता था। जिलाधिकारी ने इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी थी, जिसके बाद प्राचार्य को निलंबित किया गया है। शासन स्तर से की गई कार्रवाई की जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें: #LadengeCoronaSe: आइसोलेशन में ड्यूटी, निर्भीकता से निभा रहे फर्ज, भावुक कर देगी इनकी कहानी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें