फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी को दोबारा खतरे में डाल सकती है लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू के बीच सड़कों पर खूब आवाजाही रही। नागरिक कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए नजर आए। इसके साथ ही सप्ताह में पांच दिन भी रात्री में नौ बजे के बाद नियमों का पालन नहीं हो रहा है। ऐसे में दोबारा कोरोना संक्रमण की वजह से जीवन खतरे में पड़ सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को घंटाघर, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, प्रताप मार्केट, शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, रेलवे रोड, कोर्ट रोड, नुमाइश कैंप और हकीकतन गर में दुकानें बंद रही। आवश्यक सेवाओं में चिकित्सकों के क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब, पेस्टीसाइड की दुकानें और डेयरी खुली रही। बाजोरिया रोड पर चिकित्सकों के क्लीनिकों पर भीड़ लगी रही, जहां पर गाइडलाइन का उल्लंघन होता नजर आया। इसी तरह महानगर में अधिकांश मार्गों पर लोगों की खूब आवाजाही रही। कुछ लोग बिना मास्क के भी घूमते हुए नजर आए। वहीं, पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 100 से अधिक लोगों के चालान किए।
रात्री में भी हो रहा उल्लंघन
सोमवार से शुक्रवार तक रात्री में नौ बजे तक बाजार खोलने की अनुमति है, लेकिन इसके बावजूद कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, चिलकाना रोड, चकराता रोड, हकीकतनगर और नुमाइशकैंप में देर रात तक रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल और अनेक प्रकार की दुकानें खुल रही है। यह स्थिति तब बनी है, जब कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है, जो भी नियमों को तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होती रहेगी। नागरिकों को भी समझदारी से काम लेना चाहिए। - राजेश कुमार, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें