फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू निषेध दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरुकता रैलियां

विज्ञापन
नागल में रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल/बड़गांव (सहारनपुर)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी कैडेटस ने नागल और बड़गांव के जडौदा पांडा में जागरुकता रैलियां निकालकर तंबाकू उत्पादों के नुकसान से प्रति आगाह किया।
विज्ञापन

नागल में जनता इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने कस्बे के मुख्य मार्गों से नशा विरोधी रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर एनसीसी कैप्टन शिवकुमार कटारिया ने कहा कि नशे की लत के चलते बहुत घर बर्बाद हो चुके हैं। नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इसलिए नशे से दूर रहने में ही मनुष्य की भलाई है। इस मौके पर 83 बटालियन के सूबेदार सिंदर पाल सिंह, कल्पना चौरसिया, रविंद्र सिंह, विशु त्यागी, प्रियांशु चौधरी, परीक्षा, उज्जवल आदि रहे।
बड़गांव के बीएनडी इंटर कालेज जड़ौदा पांडा की 83 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने कस्बे के मुख्य मार्गों से नशा विरोधी रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। मेजर सुशील कुमार त्यागी ने कहा कि नशा एक बड़ी सामाजिक बुराई है। इससे आर्थिक, शारीरिक नुकसान के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा भी खराब हो जाती है। नायब सूबेदार संजय कुमार ने तंबाकू से होने वाले दुष्परिणाम पर चर्चा की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जैनेन्द्र कुमार, राजकुमार, एनसीसी कैडेटस आशीष राणा, रविकांत, प्रभात, खुशी, शगुन आदि रहे।

जडौदा पांडा में रैली में शामिल एनसीसी कैडेटस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें