सहारनपुर के सुभाष नगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर महिला सभा की ओर से नव रात्र के उपलक्ष्य में डांडिया डांस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं ने मां के भजनों पर डांडिया किया।
विज्ञापन
रिचा आहूजा को डांडिया क्वीन चुना गया, जबकि रिमा सेठ पहले स्थान पर रही। इनके अलावा नीरू छाबड़ा और निशा खुराना को बेहतरीन प्रस्तुति पर पुरस्कृत किया गया। सफल संचालन शालिनी चावला ने किया।