फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक -ट्रैक्टर भिड़ंत में तीन की मौत, तीन गंभीर 

Fri, 07 Oct 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के नानौता में  ट्रैक्टर पर भट्ठे पर जा रहे मजदूरों को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने दिल्ली -यमुनोत्री मार्ग पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात लगभग पौने 8 बजे गांव ढाकादेई से कुछ लोग ट्रैक्टर पर ग्राम दल्हैड़ी भट्ठे पर जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोग नानौता के मोहल्ला पठानपुरा से भी ट्रैक्टर पर सवार हो गए।

जैसे ही ट्रैक्टर पठानपुरा से आगे ग्राम कचराई पुल के निकट पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पर बैठे लोग ट्रक से कुचल गए। टक्कर लगते ही सड़क पर चीख पुकार मच गई। वहां खेतों में मौजूद लोग उस ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन


हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में मोहल्ला पठानपुरा निवासी विपिन शामिल है। खबर लिखे जाने तक दो अन्य लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

अमित पुत्र ओमपाल, मुलकीराम पुत्र भागेश निवासी ढाकादेई और मोहल्ला पठानपुरा निवासी मिंटू पुत्र रामेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। बाद में कुछ ही दूरी पर ट्रक को सड़क किनारे खडे़ करके ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें