फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगांवा ग्राम समूह की विद्युत आपूर्ति 36घंटे से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी (सहारनपुर)। विद्युत उपकेंद्र, बेहट से जुड़े नौगांवा ग्राम समूह की विद्युत सप्लाई पिछले 36 घंटों से ठप पड़ी है। इसके चलते बिजली से संचालित उपकरण भी शोपीस बने हैं। पूरे गांव के नौ मजरों में सप्लाई ठप हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में विद्युत निगम के अधिकारियों के प्रति रोष पनप रहा है। लोगों का गुस्सा कभी भी आंदोलन का रूप ले सकता है।
विज्ञापन

बेहट बिजलीघर से जुड़े नौगांवा ग्राम समूह के मजरे समशपुर, चकअबाकरपुर, कांशीपुर, हसनपुर, दौड़बसी, रजापुर, अलीपुरा, दुल्लागढ़, कांशीपुर आदि की सप्लाई होती है। बेहट से नौगांवा तक लगभग 15 किमी लंबी विद्युत लाइन घने आम के बागों से होकर गुजर रही है। विद्युत लाइन के बिजली के तार ढीले और जर्जर हो चुके हैं। वहीं बरसात के मौसम में बरसाती नदी में विद्युत पोल तक बह जाते हैं, तब भी सप्लाई 4 से 5 दिन में ही सुचारु हो पाती है। ग्रामीण कई बार विद्युत लाइन की मरम्मत एवं गांव से चार किमी दूर स्थित विद्युत सब स्टेशन जसमौर से जुड़वाने की मांग लिखित एवं मौखिक कर चुके हैं ,परंतु इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जरा सी हवा चलते ही फाल्ट आने से विद्युत सप्लाई ठप हो जाती है।
बुधवार की रात में करीब तीन बजे से बिजली गुल हुई थी और बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक भी नहीं आई। ग्रामीण सुल्तान कुरैशी, नीटू गुप्ता, नेम चंद चौहान, अंकुर चौहान, मेहंदी हसन, अकबर अली, प्रवीण चौहान आदि ने विद्युत निगम के अफसरों से हस्तक्षेप कर जल्द ही बिजली लाइन को ठीक कराकर विद्युत सप्लाई सुचारु कराने की मांग की है। जेई उस्मान अली ने बताया कि तेज हवाओं के कारण फाल्ट हुआ है। फाल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें