फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग टीम ने पुलिस लेकर हटवाएं होर्डिंग और बैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। नव विकसित राष्ट्रीय राजमार्ग का मेंटेनेंस कार्य देख रही टीम ने राजमार्ग के किनारे स्थित होटल ढाबों के बैनर आदि हटवाए। हालांकि कुछ ढाबा मालिकों ने टीम पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 73/344 का मेंटेनेंस कार्य देख रही कंपनी एमबीएल के असिस्टेंट इंजीनियर धीरज तिवारी और अजीत राणा की टीम ने जेसीबी मशीन एवं पुलिस के साथ सरसावा बाईपास पर पहुंच सड़क किनारे चल रहे ढाबों के बड़े-बड़े होर्डिंग तथा बैनर हटवाए। इस दौरान कई ढाबा संचालकों ने टीम की कार्रवाई का विरोध कर कहा राजमार्ग किनारे अतिक्रमण हटाने में टीम द्वारा खुलेआम भेदभाव अपनाया जा रहा है। कुछ चहेते ढाबा मालिकों के होर्डिंग तथा बोर्ड को छेड़ा भी नहीं गया। जबकि कुछ ढाबों के बोर्ड उतारने के बाद भी उन्हें इरादतन तोड़ कर फेंक दिया। इससे ढाबा मालिकों को हजारों रुपये का नुकसान भी हुआ। भेदभाव पूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए ढाबा मालिकों ने सबूतों के साथ मेंटेनेंस टीम की शिकायत डीएम और एनएच के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को करने की बात कही है।
इस संबंध में एमबीएल कंपनी के असिस्टेंट इंजीनियर धीरज तिवारी ने कहा सभी अतिक्रमण कर्ताओं को पहले से ही नोटिस दिए जा चुके थे, जब अतिक्रमण नहीं हटाया तो मजबूरन उन्हें कार्रवाई करनी पड़ी। भेदभाव का आरोप मिथ्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसावा थाने के एसएसआई नरेंद्र कुमार यादव ने कहा पुलिस शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए साथ आई है। उसका अतिक्रमण हटाने से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें