फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेगा नानौता बाजार

विज्ञापन
नानौता थाने को सेनेटाइजेशन करते कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। नगर में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 22 दिन पूर्व बंद किए गए मुख्य बाजार खोलने के आदेश प्रशासन ने जारी कर दिए। इस पर व्यापारियों ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन

नानौता में 22 जून को दो सगे भाइयों के रिपोर्ट कोरोना संक्रमित होने पर प्रशासन ने संक्रमित व्यापारी की दुकान व घर के आस पास 250 मीटर तक के क्षेत्र को सील किया। इसके चलते नगर के मुख्य बाजार की सभी दुकानें बंद कर दी और कोरोना संक्रमित व्यापारियों की गली को भी सील कर दिया। मंगलवार को बाजार के 22 दिन तक बंद रहने पर प्रशासन ने व्यापार मंडल तथा सांसद प्रदीप चौधरी व विधायक चौधरी कीरत सिंह के उच्चाधिकारियों से बात करने पर बाजार बुधवार से खोलने के आदेश जारी किए ।
इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बृजेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर नगर का बाजार को सैनिटाइज कर बैरीकेटिंग को हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक बाजार खुलेगा तथा कोरोना संक्रमित होने के बाद ठीक हुए व्यापारियों के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, साथ ही कोरोना संक्रमित व्यापारियों की गली भी अभी सील रहेगी। दूसरी तरफ बाजार खुलने की सूचना पर जिनेंद्र कुमार जैन, जयगोपाल अरोड़ा, राजीव नामदेव, शिव कुमार राणा, सुशील नामदेव, सलमान मलिक, सुरेंद्र वर्मा, राज कुमार कालड़ा, विजय बंसल, सुनील बंसल, अतुल बंसल, मनोज जैन, विजय कपिल, डॉ. के पी सैनी, सरदार भूपेंद्र सिंह, शिवचरण सिंघल, प्रदीप नामदेव, अजय नामदेव, डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा, नीरज जैन, नीरज मित्तल, रमेश सिंघल, राजेश कुमार, दीपक शर्मा, सुमित गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें