फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोर्ट में पेश हुए नगीना सांसद चंद्रशेखर

Fri, 10 Jan 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर कोर्ट में  पेशी पर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सहारनपुर। सात साल पहले शब्बीरपुर हिंसा मामले में भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर अन्य पदाधिकारियों के साथ पेशी पर पहुंचे। बृहस्पतिवार को फिर से इस मामले में तारीख लगी है। मामले के अनुसार, शब्बीरपुर में अनुसूचित जाति एवं राजपूत समाज के लोगों के बीच नौ मई 2017 को हिंसा हुई थी।
विज्ञापन

इसमें कुछ लोगों ने आगजनी, पथराव कर दिया था। आगजनी में बस, कार समेत एक दर्जन से अधिक वाहनों को जलाया गया था। तत्कालीन एडीएम प्रशासन व एसपी सिटी मौके पर पहुंचे, जिन पर करीब 200 से 250 लोगों की भीड़ ने ईंट-पत्थरों से हमला किया था। साथ ही फायरिंग भी की थी। अधिकारियों को जान बचाने के लिए भागना पड़ा था। घटना की रिपोर्ट एडीएम प्रशासन के गनर संजीव कुमार ने देहात कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी।
पुलिस ने आरोप पत्र में चंद्रशेखर सहित 16 लोगों को आरोपी बनाया था। इसी मामले में बृहस्पतिवार को नगीना सांसद चंद्रशेखर की अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-12 मोहित शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। नगीना सांसद के अधिवक्ता चौधरी जानिसार अहमद ने वादी संजीव कुमार से जिरह की। अब इस मामले में अगली तारीख 17 जनवरी दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें