फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण के फीड बैक के लिए सड़क पर उतरे नगरायुक्त

विज्ञापन
पुल खुमरान पर एक दुकानदार से फीड बैक लेते नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में सहारनपुर को पहले पायदान पर लाने के लिए शनिवार को नगरायुक्त भी सड़क पर उतर आए। उन्होंने बाजारों में दुकानदारों और राहगीरों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सर्वेक्षण के तहत लिए जा रहे सिटीजन फीड बैक भी जनता से लिए।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर एक बजे नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के वालंटियर्स के साथ पुल खुमरान पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से रूबरू होकर फीड बैक लिया। दुकानदारों को परिवार के सभी सदस्यों सहित स्वच्छ सर्वेक्षण के सिटीजन फीड बैक में हिस्सेदारी करने तथा अपने आसपास के अन्य लोगों को भी फीड बैक देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दुकानदारों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए दुकानों के सामने कूड़ा नहीं डालने तथा दुकानों पर डस्टबिन रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहर हम सबका है। ऐसे में इसको साफ और सुंदर बनाना सभी की जिम्मेदारी है। गंदगी नहीं फैलाना भी स्वच्छता में हाथ बंटाना है। टीम ने बड़तला यादगार, मोरगंज व अंसारी रोड पर भी लोगों से फीडबैक लिया। इस दौरान सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, सहायक नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर, आईटी ऑफिसर मोहित तलवार, मो. अर्श, तबरेज आदि मौजूद रहे।
पार्षद ने भी जनता से फीड बैक कराया
वार्ड 39 में पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने विशाल नामदेव के निर्देशन में संचालित कंप्यूटर सेंटर पर जनता से फीड बैक लिया। कंप्यूटर सेंटर के विद्यार्थियों से भी फीड बैक लिया गया। प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि बीते वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण में सहारनपुर 49वें स्थान पर रहा था। इस बार सहारनपुर को पहले नंबर पर लाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह नगर निगम को सहयोग करे। इस मौके पर विपिन सैनी, अजय कुमार, विशाल देव शर्मा, अरुण कुमार, प्रीतम कुमार, निखिल उपाध्याय, रितिक, राहुल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें