फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत ने कराई एक करोड़ रुपये की जमीन कब्जा मुक्त

विज्ञापन
चिलकाना में कब्जा लेती पुलिस, नगर पंचायत तथा राजस्व विभाग की टीम। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। नगर पंचायत ने एसडीम सदर के निर्देश पर कस्बे में नगर पंचायत की करीब एक करोड़ रुपये कीमत की भूमि को कब्जा मुक्त कराकर अपने अधीन कर ली है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया कि एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर कस्बे में अवैध कब्जे हटाओ अभियान चल रहा है। सुल्तानपुर में बाईपास रोड पर खसरा नंबर 318 की तालाब की करीब दो बीघा जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। कब्जे को हटवाने के लिए कई बार अभियान चलाया गया, लेकिन लोगों ने जमीन से अपना कब्जा नहीं हटाया। नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी के साथ नगर पंचायत की टीम ने बाईपास रोड पर पहुंचकर लोगों को चेतावनी देते हुए वहां पर किए हुए कब्जों को हटवा दिया। उन्होंने बताया कि कब्जा मुक्त की हुई जमीन का मूल्य करीब एक करोड़ रुपये से अधिक है। कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर नगर पंचायत ने तत्काल खंभे लगाकर अपने अधीन कर लिया। अभियान के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा विरोध भी किया गया, लेकिन पुलिस बल की सख्ती के कारण विरोध सफल नहीं हो सका। अभियान में राहुल सिंह नायब तहसीलदार सदर, जितेंद्र राणा अधिशासी अधिकारी, बबलू कुमार वर्मा इंस्पेक्टर, राजस्व विभाग, नगर पंचायत तथा थाना चिलकाना का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें