फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगर पंचायत के ईओ ने सभासद और आशा कार्यकत्री के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी ने वार्ड सात के सभासद अंकुर सैनी, आशा कार्यकत्री रेखा और अन्य लोगों पर उन्हे तथा चेयरपर्सन को गाली गलौच, पिटवाने की धमकी देने तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाने पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कमलाकांत राजवंशी ने बताया कि एक सप्ताह पहले अंकुर सैनी उनके कार्यालय में पहुंचे। वहां उन्होंने पानी का एक कनेक्शन फ्री कराने की मांग की। उन्होंने नगर पंचायत की नियम व्यवस्था के अंतर्गत ऐसा करने में असमर्थतता जताई। इसके बाद अंकुर सैनी ने एक यू टयूबर को बुलवा कर आशा कार्यकत्री रेखा के साथ मिल कर उनके तथा चेयरपर्सन शमा परवीन के खिलाफ गाली गलौच की। रेखा पूर्व में भी उनके कार्यालय पर धरना दे चुकी है जिसके खिलाफ एफआईआर कराई गई थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि अंकुर सैनी चेयरपर्सन से कभी भी काम करने के लिए नहीं कहते हैं। केवल उन पर अनर्गल दबाव बनाते हैं। जबकि वह बोर्ड के सदस्य है। उन्हें अपने क्षेत्र के कार्य बोर्ड की बैठक में रखकर नियमानुसार प्रस्ताव पारित कराने चाहिए।
बताया कि वीडियो में अंकुर सैनी और रेखा अन्य महिलाओं के साथ मिल कर उन्हें सरेआम पीटने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी सभासद और महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-

पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान
सरसावा। पुलिस द्वारा नगर के बाजारों एवं प्रमुख चौराहों पर जागरुकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी सरसावा संजीव कुमार ने एंटी रोमियो टीम के साथ महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकार बताए। बाल सुरक्षा, गुड टच बैड टच, बाल मजदूरी निषेध के बारे में जागरूक किया। संजीव कुमार ने कहा कि अपनी निजी जानकारी सोशल मीडिया पर ना दें। वाहन चलाते वक्त हेलमेट, सीटबेल्ट का प्रयोग करें। यातायात के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें