फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर में आए नाग देवता, श्रद्धालुओं का लगा तांता

विज्ञापन
नकुड़ के गांव नयागांव स्थित शिव मंदिर में निकला नाग। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। सोमवार सुबह गांव नयागांव स्थित शिव मंदिर में अचानक से एक नाग देवता आए और भगवान शंकर की तस्वीर के सामने बैठ गए। मंदिर में नाग देवता के दर्शन करने वालों की भीड़ लगी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नाग देवता की पूजा अर्चना कर दूध और रुपये आदि चढ़ाए।
विज्ञापन

शिव मंदिर के पुजारी लक्ष्मी चंद ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब पांच बजे वह पूजा करने के लिए गए तो मंदिर में भगवान शंकर की तस्वीर के सामने एक नाग को बैठा देखकर वह चौक गए। सूचना तुरंत ग्राम प्रधान राजकुमार चौधरी को दी। कुछ ही देर में मंदिर में नाग के आने की सूचना पूरे गांव में फैल गई। जिस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में जुट गए। मंदिर भी बोल बम के जयकारों से गूंजने लगा। कोई नाग देवता को दूध पिलाने लगा तो वहीं श्रद्धालुओं ने रुपये आदि चढ़ाकर मन्नतें भी मांगी। ग्राम प्रधान राजकुमार चौधरी ने बताया नाग देवता कई घंटे तक मंदिर में रहे। बाद में भीड़ अधिक बढ़ने लगी तो किसी भी अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने नाग को लोहे के जालीनुमा एक टोकरे से ढक दिया। प्रधान ने बताया कि शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लगा रहा। उन्होंने बताया कि भंडारे के बाद नाग को जंगल में छोड़ दिया गया।

नकुड़ में नाग देवता के दर्शनों को उमड़ी ग्रामीणो की भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें