फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफिसर्स कॉलोनी में किशोरी की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
निशा उर्फ जस्सी की फाईल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर क्षेत्र की आफिसर्स कॉलोनी में दसवीं कक्षा की छात्रा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव आवास में फर्श पर पड़ा मिला। एसपी सिटी सहित पुलिस और फोरेंसिक टीम ने वारदात की जांच शुरू कर दी है। छात्रा के घर आए एक युवक पर हत्या का शक जताया जा रहा है। छात्रा के पिता भारतीय खाद्य निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

थाना सदर क्षेत्र स्थित आफिसर्स कालोनी के ई ब्लॉक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जितेंद्र कुमार के आवास में सोमवार दोपहर उनकी बेटी निशा उर्फ जस्सी का शव फर्श पर पड़ा मिला। थाना सदर पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ जांच शुरू की। एसपी सिटी विनीत भटनागर भी पहुंचे। निशा की माता नीलम ने बताया कि तीन दिन पहले उनके रिश्तेदारी में एक मौत हो गई थी। इसके चलते वे नकुड़ क्षेत्र के गांव ढकदेई गए हुए थे। घर में निशा अकेली ही थी। वहीं कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि हेलमेट पहने एक युवक घर पर पहुंचा था। छात्रा ने गेट खोला। कुछ ही देर में वह वहां से चला गया। घर के सामने और बराबर में रहने वाले कुछ लोगों को शक हुआ। पड़ोसी ने दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर शव पड़ा था। बाद में निशा की माता नीलम, भाई अक्षय सहित अन्य लोग भी पहुंच गए। छात्रा को मृत हालत में देखकर वे सन्न रह गए। जांच के लिए पहुंची पुलिस ने बताया कि छात्रा का गला दबाया गया है। उसके गले में रस्सी या किसी तार के निशान हैं। पुलिस हेलमेट वाले उसी युवक पर शक जता रही है जो घर पर आया था।
प्रेम-प्रसंग भी हो सकता है हत्या की वजह
- कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि एक युवक यहां अक्सर देखा जाता था। इसलिए पुलिस हत्या के कारणों में प्रेम प्रसंग को भी जोड़कर चल रही है। वहीं, निशा की मां नीलम और रिश्तेदारों को पुलिस काफी देर तक कुरेदती रही। नीलम यही कहती रही कि उसकी बच्ची भोली थी और किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। वह तो बाहर गए हुए थे। सब कुछ उनके पीछे हो गया।
विज्ञापन

छात्रा की गला दबाकर हुई है हत्या : एसपी सिटी
- एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि छात्रा की गला दबाकर हत्या हुई है। एक युवक घर पर आया था। वह परिचित ही माना जा रहा है। वारदात से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फोरेंसिक, डाग स्क्वॉड टीम से भी जांच कराई गई है। सीसीटीवी की मदद ली जा रही है, खुलासा किया जाएगा।

ओफिसर कॉलोनी के कमरे किशोरी का शव मिलने डॉग के साथ जॉच करती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

ओफिसर कॉलोनी के कमरे किशोरी का शव मिलने पर जॉच करते फोरेंसीस टीम- फोटो : SAHARANPUR

ओफिसर कॉलोनी के कमरे किशोरी का शव मिलने पर घटना की जानकारी देते एसपी सिटी विनीत भटनागर- फोटो : SAHARANPUR

ओफिसर कॉलोनी के कमरे किशोरी का शव मिलने जॉच करती पुलिस जमा क्षेत्रवासी- फोटो : SAHARANPUR

ओफिसर कॉलोनी के कमरे किशोरी का शव मिलने पर गमजदा परिजन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें