फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में बैन हुई मुजफ्फरनगर-द बर्निंग लव

Fri, 17 Nov 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में सिनेमाहाल के बाहर खड़ी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में चुनावी माहौल और संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने मुजफ्फरनगर द बर्निंग लव के सहारनपुर में प्रदर्शन पर बैन कर दिया। शुक्रवार को सिनेमाघर पर पुलिस तैनात कर दी गई। सिनेमाघर तक लोग पहुंचे, लेकिन मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों पर बनी हरीश कुमार की फिल्म मुजफ्फरनगर द बर्निंग लव को शुक्रवार को देश भर में को रिलीज किया गया। सहारनपुर में भी इसे रिलीज किया जाना था। यहां के कल्पना सिनेमाघर में कई दिन से पोस्टर भी लगा दिए गए थे। 

बृहस्पतिवार की दोपहर तक पोस्टर लगे रहे, लेकिन शुक्रवार को प्रशासन ने चुनावी माहौल तथा संवेदनशीलता को देखते हुए इस फिल्म को सहारनपुर में चलाने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


दो दिन से प्रशासन इस फिल्म के रिलीज को लेकर पशोपेश में था।  जिले के सभी सिनेमाघरों में सूचना देकर    इस फिल्म के प्रदर्शन को रुकवा दिया गया। कल्पना सिनेमा में बृहस्पतिवार की रात में ही फिल्म   के पोस्टरों को उतरवा दिया गया।

शुक्रवार को पहले शो के समय  लोग फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे तो वहां दूसरी फिल्म के पोस्टर देखकर मायूस हो गए। फिल्म नहीं चलने पर वे निराश होकर लौट गए। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सिनेमाघर पर पुलिस भी तैनात कर दी गई है।  

कल्पना सिनेमा के मैनेजर मोहम्मद इकबाल खान ने बताया कि चुनाव का समय होने एवं क्षेत्र संवेदनशील होने के कारण फिल्म का प्रदर्शन नहीं किया जा सका है। चुनावों के बाद कोई तारीख लेकर फिल्म को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें