फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर पुरुष लीग कबड्डी चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर मुजफ्फरनगर का कब्जा

Mon, 10 Oct 2016 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कबड्डी में जोर आजमाइश करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में चंदेना कोली में चल रही उप्र 43वीं सीनियर पुरुष लीग कबड्डी चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर मुजफ्फरनगर की टीम ने कब्जा कर लिया। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरनगर ने 26 अंक लेकर मेरठ को 19 अंकों से पराजित कर दिया।
विज्ञापन


मेरठ 7 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही।  जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही तीन दिवसीय कबड्डी चैंपियनशिप में तीसरे व अंतिम दिन कई टीमों के बीच लीग, क्वार्टर, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए।

लीग मैच में मेरठ ने इलाहाबाद को 13 अंकों से, गोरखपुर ने वाराणसी को 17 अंकों से, उत्तर प्रदेश पुलिस ने नेशनल कोल लिमिटेड (एनसीएल) को 13 अंकों से, मुजफ्फरनगर ने मेरठ को 19 अंकों से, बागपत ने शामली को 14 अंकों से व बुलंदशहर ने बिजनौर को 15 अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन


जबकि, पूर्वोत्तर रेलवे और वाराणसी के मध्य हुआ मुकाबला बराबरी पर रहा। क्वार्टर फाइनल में मुजफ्फरनगर ने शामली को 27 अंकों से, सहारनपुर ने शामली को 2 अंकों से, मेरठ ने गोरखपुर को 17 अंकों से और बागपत ने पूर्वोत्तर रेलवे को 26 अंकों से हराया। 

सेमीफाइनल में मुजफ्फरनगर ने सहारनपुर को 12 अंकों से तथा मेरठ ने बागपत को 7 अंकों से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला मुजफ्फरनगर और मेरठ के बीच खेला गया, जिसमें मुजफ्फरनगर ने 19 अंकों से मेरठ को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।

इसमें मुजफ्फरनगर को 26 अंक जबकि मेरठ को टीम 7 अंक ही नसीब हो सके। मुजफ्फरनगर की विजयी टीम को अतिथियों ने ट्राफी व 15 हजार रुपये, जबकि मेरठ की टीम को ट्राफी व 10 हजार रुपये की धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। 

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री संजीव बालियान रहे। विशिष्ट अतिथियों में सांसद राघव लखन पाल शर्मा, पूर्व सांसद जगदीश राणा, एमएलसी हेम सिंह पुंडीर, बेहट विधायक महावीर राणा, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत आदि रहे।

इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज चौधरी, जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी, ईश्वरपाल मुखिया, मा. शीशपाल सिंह, सुनील कुमार, देवेंद्र काला, सुनील चौटाला, रणबीर सिंह, पपिन चौधरी, रविंद्र काका, जोगेंद्र प्रधान, कालूराम प्रधान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें