छुटमलपुर। गोकशी के मामले में लापरवाही बरतने पर थाना फतेहपुर के मुजफ्फराबाद पुलिस चौकी इंचार्ज महेंद्र चंद्र को एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने लाइन हाजिर कर दिया है।
बता दें, कि बीते शनिवार की रात मुजफ्फराबाद चौकी क्षेत्र के गांव शेखुपुर कंधेला में अकबर के बाग में गोकशी की घटना हुई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस और एसएसपी से की थी। बताया जाता है कि चौकी इंचार्ज विलंब से मौके पर पहुंचे तब तक गाय काटी जा चुकी थी। इस मामले में एसपी देहात सागर जैन ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की थी। जांच में पाया गया था कि शादी में दावत देने के लिए गोकशी की गई थी। इसमें पुलिस की तरफ से नवविवाहित युवक, उसके पिता, भाई सहित नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीन को जेल भेजा जा चुका है। एसएसपी ने बताया कि प्रकरण में चौकी इंचार्ज की लापरवाही उजागर होने पर लाइन हाजिर किया गया है।