देर रात मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा फरार
सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस और गैंगेस्टर में वांछित बदमाशों की बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई। काफी देर तक चली मुठभेड़ में एक बदमाश पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी भाग गया।
रात में गश्त के दौरान नगर कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली कि पहलवान पीर के पास गैंगेस्टर में वांछित बदमाश मौजूद हैं। वे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। नगर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। इसकी भनक लगते ही बदमाशों की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान अलीम निवासी चिकरौडा हरिद्वार के रूप में हुई है। उसके फरार हुए साथी की तलाश की जा रही है। घायल बदमाश अलीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।