फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रैक्टर से कुचले मुस्तकीम की पीजीआई में हुई मौत

Sat, 27 Sep 2025 08:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ा अफगान। थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव जाफरपुर रनियाली में रंजिश के चलते ट्रैक्टर से कुचले मुस्तकीम (36) की चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या की धारा केस में बढ़ा दी है।
विज्ञापन

मुस्तकीम की मां जरीफा ने 24 सितंबर को कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 22 सितंबर को मुस्तकीम की गांव के ही सफात, बुट्टा सिंह, गुलशेर, परवेज व इरफान से किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। मारपीट के बाद सफात ने मुस्तकीम के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
उसे जिला अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया था। शुक्रवार को मुस्तकीम की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। सीओ नकुड़ अशोक सिसोदिया ने बताया कि मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें