फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों ने किया फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
चिलकाना में प्रदर्शन करते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
मुस्लिमों ने किया फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

चिलकाना। फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा इस्लाम पर विवादित टिप्पणी तथा पैगंबर मोहम्मद साहब के कार्टून को लेकर सोमवार को गुस्साए मुस्लिम समाज के लोगों ने सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया।
मोहल्ला कुरैशियान में आरिफ कुरैशी ने कहा कि फ्रांस बार-बार इस्लाम तथा मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी कर करोड़ों मुसलमानों की आस्था को ठेस पहुंचा रहा है। बोलने की आजादी का नाजायज फायदा उठाने का हक किसी को नहीं है। फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा विवादित टिप्पणी को अशोभनीय एवं निंदनीय बताते हुए कहा कि यह इस्लाम पर हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केएस मजाहिरी ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति मानसिक तौर पर बीमार हो चुके हैं। मुस्लिम समाज के लोगों से फ्रांस के उत्पादों के बहिष्कार की अपील करते हुए आरिफ कुरैशी ने कहा कि सरकार फ्रांस से सभी प्रकार के संबंध खत्म करें। फ्रांस के दूतावास को तुरंत बंद करें। प्रदर्शन करते हुए मुस्लिम समाज के लोग थाने पहुंचे तथा थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान अमजद उमर, गुड्डू मलिक, कारी मुकम्मल, हाजी मासूम, मो.करबान, ताहिर आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें