फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Saharanpur: घर के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, पड़ोस के लड़के ने दिया वारदात को अंजाम

Mon, 01 Apr 2024 10:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने घर के सामने गली में खड़ा था। रविवार देर रात वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के कोतवाली सदर बाजार के रामनगर पठानपुरा में रविवार देर रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने अंजाम दिया। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पहुंच कर जांच की। हालांकि हत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटनाा रात 12 बजे मोहल्ला रामनगर पठानपुरा में हुई। पुलिस के मुताबिक नमन भवानी(18) अपनी गली में खड़ा थाl इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला एक युवक आया और तमंचा नमन की कमर से सटकर गोली मार दी। इससे नमन जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी मृतक के घर के नजदीक ही रहता है। हत्या किस वजह से की गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें