फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला रोड पर चला नगर निगम का बुलडोजर

विज्ञापन
अंबाला रोड पर जेसेबी से अतिक्रमण हटवाते नगर निगम अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर निगम का बुलडोजर मंगलवार को अंबाला रोड पर चला। बुलडोजर ने अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त किया। नगर निगम की टीम ने यहां सड़कों पर रखकर सामान बेचने वाले सात दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। अन्य दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया, जबकि कुछ दुकानदारों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण प्रभारी विनय शर्मा तथा प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में थाना कुतुबशेर से घंटाघर चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। निगम के अधिकारी जेसीबी के साथ अंबाला रोड पर निकले तो अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से लगाये गए एक खंभे को उखाड़ने के अलावा अनेक दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान सात दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखा सामान जब्त कर नगर निगम लाया गया और दो दुकानदारों पर ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त पार्र्श्वनाथ प्लाजा के बाहर आवागमन में बाधा बना एक बोर्ड भी हटाया गया। अतिक्रमण प्रभारी ने चेतावनी दी कि दुकानदार सड़क पर अपना सामान न रखें। अन्यथा उनका सामान जब्त करने के अलावा मोटा जुर्माना भी लगाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल के नरेश, प्यार सिंह, हेमराज, शिव कुमार, रणदीप, विक्रम, जगपाल, पवन, प्रवीण, नवाबुद्दीन के अलावा थाना कुतुबशेर प्रभारी पीयूष दीक्षित, एसआई रणपत, पूजा शर्मा, दीक्षा चौधरी, यतेंद्र आदि मौजूद रहे।
बच्चों को पर्यावरण और जल संरक्षण की सीख दें : नगरायुक्त
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा है कि यह शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ ही पर्यावरण और जल संरक्षण की भी शिक्षा दें। वह अपने कार्यालय में उनके सम्मान के लिए पहुंची शिक्षिकाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जिला महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों को नगरायुक्त को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने महानगर में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए नगरायुक्त की सराहना की। इस मौके पर रोजी अरोड़ा, नीलम गुप्ता, विनिता कश्यप, रोजी राणा, बबली देवी, राजेश्वरी देवी, अर्चित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रभु जी की रसोई देखी
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने मंगलवार को अपर नगरायुक्त राजेश यादव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक आदि के साथ निगम के सहयोग से संचालित प्रभुजी की रसोई का भ्रमण कर वहां भोजन की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान शीतल टंडन, सतीश ठकराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें