चकराता मार्ग पर अतिक्रमण के दौरान निगम की जेसीबी द्वारा तोड़ा गया रिक्सा स्टैंड मौके पर मौजूद नि?
- फोटो : SAHARANPUR
नगर निगम ने चकराता रोड पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
सहारनपुर। नगर निगम चकराता रोड का चौड़ीकरण कराया रहा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने सड़क पर पुराने समय से बने शौचालय और रिक्शा शेड को भी तोड़ दिया।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम की टीम प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी और अतिक्रमण अधिकारी दानिश नकवी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने पहुंची । दलबल और जेसीबी के साथ पहुंची टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। सड़कों पर दुकान सजाने वाले लोगों ने तुरंत अपना सामान दुकानें के भीतर किया। इस दौरान स्थानीय पार्षद नदीम अंसारी व टिंकू अरोड़ा मौजूद रहे। टीम में प्यार सिंह, प्रदीप, नवाबुद्दीन, धीरज आदि रहे।